Breaking News

पीएसी परिजनों के कल्याण की दिशा में एक और कदम

HTN Live 

श्रीमती पुनिता सिंह अध्यक्षा,उत्तर प्रदेश पीएसी परिवार कल्याण एसोसिएशन पत्नी एडीजी पीएसी द्वारा पीएसी जवानों के परिजनों के कल्याण के लिए पीएसी की 35 वी वाहिनी पीएसी इकाई की पीएसी परिवार कल्याण एसोसिएशन की अध्यक्षा राखी सरीन पत्नी सेनानायक 35 पीएसी के पर्यवेक्षण में ब्यूटी पार्लर  का शुभारंभ किया गया।
ब्यूटी पार्लर की सूविधा उपलब्ध कराने के पीछे निहित उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पुनीता सिंह ने बताया कि पीएसी जवान प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कानून व्यवस्था ड्यूटी में व्यवस्थापित होने के कारण उनके परिजनों विशेषकर पत्नियों व बच्चियों को सुरक्षित महौल में बाजार मूल्य से न्यून्तन दर पर वाहिनी परिसर में ब्यूटी पार्लर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
बताते चले कि पीएसी जवानों के परिवारों को सुरक्षित व सुविधासम्पन्न व्यवस्था देने के क्रम में 35 पीएसी वाहिनी में केंद्रीय पुलिस की भांति पीएसी कैंटीन ,बच्चो हेतु पुलिस मॉडर्न स्कूल,व वाहिनी परिसर में बच्चो के लिए वाचनालय/राइडिंग रूम का शुभारंभ किया गया है।
कोरोना संक्रमण की व्यापकता एवम महिला सुरक्षा के दृष्टिगत अध्यक्षा पीएसी परिवार कल्याण एसोसिएशन का ब्यूटीपार्लर पीएसी की आवासीय वाहिनी परिसर में खोलने का निर्णय पीएसी जवानों के परिवारों की सुविधा व सुरक्षा के प्रति सम्बेदनशीलता को दर्शाता है।
इस अवसर पर श्वेता गुप्ता पत्नी आशुतोष कुमार  आईजी पीएसी मुख्यालय,राखी सरीन,सत्येंद्र कुमार,सेनानायक 35 पीएसी सहित 35 पीएसी परिसर में आवासित पीएसी जवानों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments