डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई जवाहरपुर गन्ना पेराई शुरू
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
रामकोट । डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई जवाहरपुर में नैमिषारण्य के प्रकाण्ड पंडित श्री रमेश शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ नए पेराई सत्र 2020 का शुभारम्भ किया गया । उत्पादन विभाग के प्रमुख गणेश बाबू यादव के द्वारा पूजन किया गया । पूजन के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए उचित दूरी व मास्क का प्रयोग किया गया । पूजन में मुख्य रूप से इकाई प्रमुख श्री टी एन सिंह इंजीनियरिंग हेड मनीष जैन कारखाना प्रबंधक पंकज मनीष गन्ना विभाग प्रमुख आशीष बंसल डिस्टलरी हेड सुधीर वर्मा व सुरक्षा विभाग के प्रमुख संजय कुमार सिंह व प्लांट के कुछ कर्मकार मौजूद रहे। प्रथम ट्राली की तौल मनोहर पुत्र राम चरण ग्राम मिर्जापुर व प्रथम बैलगाड़ी की तौल नीरज कुमार पुत्र जयकरण ग्राम अर्थाना।


No comments