नबी की याद में सालाना जलसे के मौके पर जामा मस्जिद में मनाई जश्ने ईद
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
सिधौली।। सीतापुर।। कस्बा बाड़ी में सोमवार की रात नबी की याद में सालाना जल्से के मौके पर जामा मस्जिद में एक जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जल्से का आयोजन किया गया । जल्से का आगाज कुरान पाक की तिलावत से किया गया । जल्से को मौलाना कमालुद्दीन ने ख़िताब करतेहुए कहा नबी की सुन्नत पर अमल करने से नेकी हासिल की जा सकती है । बुराई से बचने और इंसानियत की राह पर चलने का जो तरीका नबी ने बताया है उसे सच्चे दिल से अपना कर सुकून और खुशी आप अपनी जिंदगी में ला सकते हैं। जल्से के दौरान नबी की शान में नातिया कलाम एवं दुरूदो सलाम पेश किये गये । देर रात तक चले जल्से में अन्जुमन आशिकाने रसूल कमेटी के सदर मौलाना काजी निजामुद्दीन , सय्यद, फजल, जमाल अहमद, नफीस, जियाउलहक समेत आदि लोग मौजूद रहे।

No comments