Breaking News

सिधौली कोतवाली पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान जारी

HTN Live 


       सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
सिधौली कस्बे मैं  पुलिस द्वारा    लोगों को जागरूक करने एवं  छात्रों को  यातायात नियमों की  जानकारी के लिए  एक  रैली  निकाली गई तथा श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में कोतवाली प्रभारी  रामप्रकाश एवं   कस्बा इंचार्ज डॉ विपिन कुमार यादव ने    छात्रों को  यातायात नियमो की जानकारी दी
 गांधी विद्यालय इंटर कालेज में  कोतवाली प्रभारी रामप्रकाश एवं कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार यादव ने छात्रों को बताया कि यातायात नियमो का पालन करके आप  देश के   सही नागरिक कहलायेंगे वहीँ दुर्घटनाओं से भी बच सकते है उन्होंने कहा   कई छात्र  साइकिल से अथवा दो पहिया वाहन से कालेज आते है जिन्हें स्वयं जागरूक रह कर अपने परिचितों व परिवार के लोगो को भी  यातायात नियमो के बारे में बताना है जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके । इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर केके शुक्ला सहित अध्यापक मौजूद रहे

 

No comments