Breaking News

मड़ियांव से भिठौली मोड़ तक फ्लाई ओवर की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य…

HTN Live 

       पवन पांडेय ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश

मड़ियांव से भिठौली मोड़ तक फ्लाई ओवर की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

बच्चे को दुलारते हुए सांसद राजनाथ सिंह 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन…

किसानों एवं जनता से मिलकर उनकी बात भी सुनी…

लखनऊ। लखनऊ के सासंद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राजधानी के किसान पथ व टेढ़ी पुलिया में चल रहे विकास कार्यों का एवं लालकुआं से ऐशबाग फ्लाई ओवर का अवलोकन किया। टेढ़ी पुलिया पर विधायक नीरज बोरा, लालकुआं में प्रदेश सरकार के मंत्री/ मध्य विधानसभा के विधायक ब्रजेश पाठक एवं ऐशबाग में विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी सहित कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। किसान पथ पर भ्रमण के दौरान राजनाथ सिंह ने कई जगह रुककर किसानों एवं जनता से संवाद भी किया।
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार रक्षा मंत्री ने सबसे पहले सुल्तानपुर रोड पर इन्दिरा नहर से आउटर रिंग रोड के किसान प 

No comments