Breaking News

नाबालिक के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले को गंभीरता से नहीं ले रही इटियाथोक पुलिस परिजनों ने लगाई एसपी से गुहार

HTN Live 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही रहने वाले युवकों द्वारा उस समय छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया जब युवती घर से दूर खेत में लहसुन के बीज की बुवाई का कार्य कर रही थी। लड़की को खेत में अकेला देख मनचलों ने उससे कहा खेत में काम बाद में करना पहले मेरे साथ चल जब लड़की ने मनचलों के दुस्साहस का विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और बदनियति के साथ जोर जबरदस्ती लगे तो युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया आवाज सुनकर मौके पर पहुंची उसकी बड़ी बहन के साथ भी  मनचलों ने अभद्रता की जिसकी शिकायत 01/11/20 को शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्थानीय कोतवाली में की गई जांच पड़ताल के नाम पर पीड़िता व उसके परिजनों को कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने कई दिनों तक कोतवाली का चक्कर लगवाया। न्याय में देरी देख पीड़िता के परिजन गोंडा मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे को आपबीती सुनाई तथा श्री पांडे से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। एसपी गोंडा के द्वारा इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे को उक्त प्रकरण में तत्काल प्रभाव से आरोपियों की गिरफ्तारी व मामले की छानबीन कर वास्तु स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा नाबालिक युवती के साथ हुई छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के इस उदासीन रवैया से जहां मनचलों के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित परिजनों के ऊपर छींटाकशी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार डरे व सहमे हुए हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है मामले में अभी छानबीन की जा रही है।

No comments