Breaking News

एन्टी भू माफिया अभियान के पहले दिन, ज़िला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

HTN Live 
                

             वष्शिठ चौबे आपराध ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
लखनऊ  : शाइन सिटी व सॉलिटेयर सिटी कालोनी में किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त

आज लगभग 2 करोड़ 30लाख 40 हज़ार रुपये मूल्य की  5.468हे0 भूमि अवमुक्त कराई गई


 जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश द्वारा शहर में किये गए अवैध निर्माणों को ध्वस्तीकरण करने की योजना पर प्रारम्भ कर दी गई है। 

राशिद नईम, मेसर्स शाइन सिटी, सॉलिटेयर सिटी कालोनी, नहर के किनारे, मोहनलालगंज, गोसाईगंज रोड आदि पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कालोनियों का निर्माण किया जा रहा था। 

अवैध निर्माण किये जाने पर प्राधिकरण विहित न्यायालय में वाद सँख्या 18/2018 योजित था।

स्वीकृत मानचित्र न प्रस्तुत किये जाने तथा अवैध निर्माण किये जाने पर दिनांक 4/12/2019 को ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। 

उपरोक्त आदेशो के अनुपालन में आज  जिला प्रशासन व लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीमो के नेतृत्व में क्षेत्रीय पुलिस थाना के पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से स्थल पर अवैध रूप से किये गए विकास कार्यो तथा निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
 
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष ल0वि0प्रा0 द्वारा बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत आज पहले दिन लगभग 5.468हे0 भूमि अवमुक्त कराई जा चुकी है जिसका बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ 30 लाख 40 हज़ार 2 सौ (2,30,40,200) रुपये है। 

तहसीलवार अवमुक्त कराई गई भूमि का विवरण निम्नवत है:- 

1) मोहनलालगंज 1.043हे0 मूल्य  39,63,400
2) मलिहाबाद 4.425हे0 मूल्य 1 करोड़ 90 लाख 76 हज़ार

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष ल0वि0प्रा0 ने निरंतर अभियान जारी रखते हुए भूमाफियाओं और शासकीय जमीनों पर नियम विरूद्ध कब्जा करने वाले लोगों पर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए शासकीय भूमियों को संरक्षित कराने के सख्त निर्देश सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं।

No comments