Breaking News

मानसिक रूप से विक्षिप्त गुमशुदा बालिका को चंद घंटों में सकुशल बरामद कर लखनऊ पुलिस ने परिवार से मिलवाया

HTN Live 


 लखनऊ : पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे द्वारा पीआरवी पर तैनात कर्मचारियों को दिया गया ₹5000 का इनाम 
        वष्शिठ चौबे आपराध ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
लखनऊ पुलिस कमिश्नर के आदेश अनुसार पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन शालनी सिंह  के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त उत्तरी राजेश श्रीवास्तव  के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त महानगर प्राची सिंह  के निकट निर्देशन में सूचनार्थ कुमारी पुली (10 वर्ष) पुत्री  ललित कुमार वर्मा निवासी सेक्टर- 6 मकान नंबर-305 विकास नगर थाना विकास नगर लखनऊ की निवासनी थी । जिसका हुलिया (गुमशुदा) सांवला रंग जो मठमैले रंग की हाफ टीशर्ट तथा भूरे रंग का नेकर पहने हैं एवं सर पर छोटे बाल हैं। मानसिक विक्षिप्त है बोल नहीं पाती हैं हल्का-हल्का सुन पाती है । दिनांक 01/11/20 की शाम 3:00 बजे से घर का दरवाजा खुला पाकर कहीं निकल गई थी।जिसकी सूचना पीआरवी 500 पर तैनात कांस्टेबल पुष्पेंद्र,कांस्टेबल संजय सिंह,कांस्टेबल दिनेश सिंह को मिलने पर जानकारी मिलने के महज चंद समय में ढूंढ कर उनके परिवार को सुपुर्द किया।

No comments