Breaking News

गांजा ठाकुरगंजएक किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार...

HTN Live 

        पवन पांडेय ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश

 लखनऊ। 6 नवंबर 2020 प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज राजकुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गुलाला घाट के पास से दो शातिर किस्म के अपराधी दानिश पुत्र जब्बार और आकाश पुत्र संजय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की जमा तलाशी से अभियुक्त दानिश के पास से 500 ग्राम व अभियुक्त आकाश के पास से 500 ग्राम नाजायज गांजा भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी के आधार पर थाना ठाकुरगंज में अभियुक्त दानिश के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस व आकाश के विरुद्ध भी धारा 8/20 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। 

No comments