Breaking News

दूल्हे के साथ सात फेरे लेने के ठीक कुछ ही देर बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन

HTN Live 


प्रखर गोंडा। गोंडा जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर दुल्हन दूल्हे के साथ सात फेरे लेने के बाद देर रात अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है शादी की रस्मे पूरी करने के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन बड़ी चालाकी से आधी रात घर से निकली और फरार हो गई। दुल्हन की इस हरकत की खबर किसी को भनक नहीं हुई। जब सुबह लोगों को मामला का पता चला तो कोहराम मच गया। दुल्हन जब कहीं दिखी नहीं तब पता चला की वो भाग गई है। यह पूरा मामला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस गांव के शख्स की बेटी की शादी मनकापुर के रहने वाले युवक से तय हुई थी। 26 नवंबर की रात गोंडा के मनकापुर से बारात आई। बाराती बाजे-गाजे के साथ नाचते गाते पहुंचे और शादी की रस्में शुरू की गई. मांगलिक कार्यों के साथ साथ फेरों की रस्म भी दूल्हा और दुल्हन ने पूरी की। इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी कि दुल्हन इतना बड़ा कदम उठा सकती है। शादी की सारी रस्में पूरी की गई।  

No comments