Breaking News

अवकाश प्राप्त अधिकारी के यहाँ ्करीब ₹ 25 लाख की चोरी

HTN Live 


बसंत कुमार मांझी/ देवेंद्र कुमार

लखीमपुर खीरी। जिला मुख्यालय की घनी आबादी वाले मो हिदायतनगर में अवकाश प्राप्त सहकारी चीनी मिल बेलरायां के अधिकारी करुणाकर मिश्रा के घर  से करीब 25 लाख की चोरी हो गयी। श्री मिश्र के बड़े भाई त्रिभुवन मिश्र की जिले के कोविड अस्पताल जगसड नकहा में मृत्यु हो गयी थी। उन्ही के दसवा व तेरवहीँ में भाग लेने श्री मिश्रा चार दिन के लिए थाना सिंगाही के एक गांव में गए थे। पड़ोसी के पास चाभी थी। वह दो दिन तो मकान में लेटा। फिर नही लेटा। मिश्र जी लौटे तो उनके घर का दरवाजा खुला था। अलमारी भी खुली थी। ₹ 150000 नगद व करीब ₹ 25  लाख के जेवरात चोरी हो गयी। परिवार बहुत परेशान है। पुलिस को तहरीर दे दी गयी है । एसपी व कोतवाल लखीमपुर को दुर्घटना से अवगत करा दिया गया है।

No comments