चीन निर्मित समान किसी नये खतरनाक रोग का हो सकता है संवाहक : यशवन्त सिंह
HTN✍️ Live
पवन पांडेय ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश
चीन के नापाक इरादे से देश को बचाने के लिए दीपपर्व के अवसर पर लिया गया सिर्फ स्वदेशी अपनाने का संकल्प
लखनऊ। लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधान परिषद सदस्य यशवन्त सिंह ने कहा है कि कोरोना के माध्यम से चीन ने सम्पूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था को तबाही की ओर ढकेल दिया है। उसका कोई भी सामान खरीदते समय इसे ध्यान में रखें और सावधान रहें कि सस्ते के चक्कर में आपके द्वारा खरीदा गया चीन निर्मित समान आपके घर परिवार सहित सम्पूर्ण देश में किसी नये खतरनाक रोग का संवाहक हो सकता है।
चन्द्रशेखर चबूतरा ( दारुल शफ़ा, लखनऊ ) पर हुई लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति की एक बैठक में समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य यशवन्त सिंह ने कहा कि चीन अपने किस सामान के माध्यम से किस रोग का कीटाणु भेज रहा है, यह जानना बहुत मुश्किल है। इसलिए उसके कीटाणु हमले से बचने का सबसे सरल रास्ता है कि हम लोग किसी कीमत पर चीन के सामान का उपयोग नहीं करें। उन्होंने कहा है कि यदि हम ऐसा करते हैं तो हम केवल खुद को नहीं, अपने इस महान देश को भी चीन के नापाक इरादे और कीटाणु हमले से बचाने में कामयाब रहेंगे।
लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य श्री सिंह ने कहा है कि हम आप जब भारत में निर्मित सामान खरीदते हैं तो भारत की अर्थव्यवस्था को गतिशील करते हैं, मजबूत करते हैं। हम आप जब दूसरे देश का सामान खरीदते हैं तो उस देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करते हैं यानी कि हम आप जब चीन निर्मित समान खरीदेंगे तो चीन की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी जो भारत और भारतीयता का दुश्मन है।
लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक ने सूबे के सभी लोगों से अपील की है कि इस बार की दीपावली में न पटाखें बजाएं, न जुआ खेलें बल्कि माटी का दीप जलाएं, प्रसाद चढ़ाएं, सिर्फ स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि इस महान देश की आर्थिक स्थिति को कोरोना के दुष्प्रभाव से बचाएं। उन्होंने कहा कि हमारी यही पूजा देश की वास्तविक पूजा है और यही विचार देश को आर्थिक मंदी के दौर से भी उबारेगा। बैठक की अध्यक्षता चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार मोर्चा के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, लोकतन्त्र सेनानी श्यामजी त्रिपाठी, युवा नेता समर बहादुर सिंह, भोला सिंह, अतुल चौबे, पप्पू पाल, अमित प्रजापति और हरिकेश कन्नौजिया आदि ने भी चीन निर्मित सामग्री के बहिष्कार करने की अपील की और कहा कि देशी अपनाने का संकल्प ही देश को आर्थिक मंदी से उबार सकता है।
-----------------------
कैप्शन (चित्र) -- लखनऊ के चंद्रशेखर चबूतरा पर उत्तर प्रदेश और बिहार में भाजपा की जीत पर बधाई देते सांसद हाथरस राजवीर, यशवंत सिंह सदस्य विधान परिषद और यशपाल सिंह चौहान पूर्व विधायक ।P

No comments