Breaking News

टॉप 10 व जिला बदर अपराधी बाबू अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

HTN Live 




 बसंत कुमार मांझी / देवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी , विजय ढुल के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को थाना भीरा पुलिस द्वारा टॉप 10 व जिला बदर शातिर अपराधी बाबू पुत्र बाराती निवासी ग्राम व थाना भीरा खीरी को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व से गोवध निवारण अधिo , गुण्डा एक्ट , आर्स एक्ट आदि के लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत है ।



No comments