Breaking News

21किलोमीटर मैराथन में विशाल सिंह प्रथम कुलदीप सिंह ने जीता द्वतीय पुरस्कार

HTN Live 


          सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर

सीतापुर उत्तर प्रदेश।कमलापुर समृद्ध भारत सेवा संस्थान द्वारा   कसमंडा ब्लॉक मैं लखनऊ रन वर्चुअल हाफ मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीड आंचल के धावकों ने अपना जलवा दिखाया हाफ मैराथन दाउदपुर  रेलवे क्रॉसिंग से शुरुआत की गई तथा  भीठौली होते हुए भज्जा पुल से वापस होकर पुनः दाउदपुर रेलवे क्रॉसिंग पर संपन्न हुई ।
यह हाफ मैराथन सीतापुर जिले की प्रथम हाफ मैराथन है तथा पहली बार ग्रामीण आंचल के धावकों ने इस हाफ मैराथन में भाग लिया इस दौड़ में 21 किलोमीटर प्रतिभागियों में आशुतोष मिश्रा प्रियांशु तिवारी रोहित सिंह शिवम सिंह कुलदीप सिंह विशाल सिंह पंकज सिंह ने भाग लिया तथा इस 21 किलोमीटर मैराथन में विशाल सिंह ने प्रथम स्थान कुलदीप सिंह ने द्वितीय स्थान आशुतोष मिश्रा ने तृतीय स्थान अर्जित किया व 10 किमी की दौड़ मै हर्षित बाजपेई अनुराग मिश्रा हिमांशु गुप्ता सुभाष गुप्ता मोहित शर्मा प्रवीण कुमार मिश्र रचित विश्वकर्मा विपुल शुक्ला ऋषि मिश्रा आदि ने भाग लिया और हर्षित बाजपेई ने प्रथम स्थान सुभाष गुप्ता ने द्वितीय स्थान हिमांशु गुप्ता ने तृतीय स्थान अर्जित किया व 5 किमी की दौड़ में विपिन तिवारी राजीव कुमार बाजपेई प्रशांत मिश्रा राम लखन यादव कुशमेश  अंचल आदि ने प्रतिभाग किया और विपिन तिवारी ने प्रथम स्थान सुभाष गुप्ता ने द्वितीय स्थान हिमांशु गुप्ता ने तृतीय स्थान अर्जित किया तथा  3 किलोमीटर के प्रतिभागियों में आदर्श मिश्रा शुभम गुप्ता चंद्रप्रकाश रामसहाय प्रांजल बाजपेई आदित्य मिश्रा संतोष मिश्रा आदि ने प्रतिभा किया और चंद्र प्रकाश ने प्रथम स्थान प्रांजुल वाजपेई ने द्वितीय स्थान रामसहाय ने तृतीय स्थान अर्जित किया
आपको बताते चलें कि सभी प्रतिभागियों को कमलापुर थाना प्रभारी द्वारा मेडल पहनाकर हौसला अफजाई किया गया तथा भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अमर बाजपेई द्वारा  पुरस्कार भी दिया गया  इस दौर को संपन्न कराने में समृद्ध भारत सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश का विशेष सहयोग रहा तथा संस्था के कोषाध्यक्ष नथाराम सदस्य रोहित सिंह आदि ने कड़ी मेहनत कर प्रतियोगिता को सफल बनाया आपको बताते चलें की समृद्ध भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा द्वारा यह कहा गया कि समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता कराकर जिले के ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना ही संस्था का मेन उद्देश्य है इस अवसर पर अमर उजाला के संवाददाता अखिलेश पांडे जी राष्ट्रीय प्रस्तावना संवाददाता प्रदीप मिश्रा व ऋषि मिश्रा मौजूद रहे

No comments