Breaking News

सेल्फी लेना हुआ जानलेवा:इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति जामघाट के पास रुके, सेल्फी लेते समय महिला का पैर फिसला, 200 फीट नीचे खाई में गिरने से मौत

HTN Live 

    पवन पांडेय आपराध ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश
सेल्फी लेना हुआ जानलेवा:इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति जामघाट के पास रुके, सेल्फी लेते समय महिला का पैर फिसला, 200 फीट नीचे खाई में गिरने से मौत

इंदौर।सेल्फी का शौक जानलेवा बनता जा रहा है। ताजा मामला इंदौर का है। यहां एक महिला को सेल्फी के चक्कर में जान से हाथ धोना पड़ गया। इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति मंडलेश्वर से जाम घाट के बीच सेल्फी लेने रुके। पहाड़ी के किनारे पर खड़े होकर पति के साथ सेल्फी ले रही महिला का अचानक पैर फिसल गया। वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बिचौली मर्दाना निवासी नीतू पति विकास बाहेती (35) गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकली थी। दोनों दोपहर करीब 1.24 बजे जाम घाट के आगे मंडलेश्वर के पास बीच में पहाड़ी किनारे फोटो खींचने के लिए रुके। घाट किनारे से पति के साथ सेल्फी लेने के दौरान नीतू का पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
सूचना पर मंडलेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई संतोष कैथवास, आरक्षक राजेंद्र भदौरिया और कमल मुवेल 200 फीट खाई में पैदल जाकर ग्रामीणों की मदद से शव ऊपर लेकर आए। मंडलेश्वर अस्प 

No comments