Breaking News

विद्युत विच्छेदन कैंप लगाकर 20 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन बिल जमा के रूप में वसूले 15000 रूपये

HTN Live 

  



रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

इटियाथोक विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता पवन कुमार के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र के बिजली कर्मियों द्वारा ग्राम पंचायत अयाह के मजरे भडजोतिया में डिस्कनेक्शन कैंप लगाकर  गांव के विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों व मीटरो का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा गांव के 34 कनेक्शन चेक किए गए इनमें से 20 बड़े बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन किया गया और दो लोगों को एलटी लाइन में कटिया कनेक्शन लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया पकड़े गए लोगों के विरुद्ध विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई  की जाएगी। इस दौरान अन्य बिजली बिल बकायेदारों से 15000 रूपये नगद जमा कराया गया।इटियाथोक पावर हाउस के जेई पवन कुमार ने बताया कि आगे भी डिस्कनेक्शन कैंप लगाकर बड़े बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन एवं बकाया बिजली बिल की वसूली जारी रहेगी। मौके पर विद्युत कर्मी अतुल सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, अनिल पांडे, सत्य प्रकाश दुबे, महेश शुक्ला, रमेश कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

No comments