Breaking News

थाने पहुंची महिला बोली- पति मैचिंग साड़ी, लिपिस्टिक और चूड़ी नहीं दिलाते, शिकायत दर्ज करो

HTN Live 


         पवन पांडेय आपराध ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में पुलिस ने महिला उत्पीड़न के मामलों की त्वरित सुनवाई और समाधान के लिए हर एक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया है. मिशन शक्ति के तहत स्थापित किए गए इस महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं. रोज महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर यहां पर पहुंच रही हैं और अपनी शिकायत दर्ज करा रही हैं. जिनमें ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा से संबंधित बताए जा रहे हैं. लेकिन चंदौली के थाने में स्थापित किए गए महिला हेल्प डेस्क एक ऐसा केस पहुंचा जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 

शिकायतकर्ता महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसके पति उसे मैचिंग की साड़ी, लिपस्टिक, चूड़ी और मेकअप का सामान नहीं दिलवाते हैं. लिहाजा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. इस अजीबोगरीब शिकायत को सुनने के बाद वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी हक्की-बक्की रह गई. बताया जाता है कि बाद में शिकायत लेकर आई महिला को पुलिस कर्मियों ने काफी समझाया बुझाया और तब जाकर महिला मानी और महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर उसे वापस घर दिया

No comments