Breaking News

टेढ़ी बाजार गोंडा में किया गया Docs Near.me टेली मेडिसिन सेन्टर का शुभारम्भ

HTN Live 

              




रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

DocsNear.me और जैनस इनीशिएटिव्स की तरफ से गोण्डा वासियों के लिए  डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव की आवास   सुभाष नगर टेढ़ी बाजार गोण्डा मे DocsNear.me टेली मेडिसिन सेंटर का शुभारम्भ किया गया, इस मौके पर डिजिटल हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया जिसमे उत्तर प्रदेश के विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने लखनऊ  से वीडियो कंसल्टेशन के जरिये कैंप मे आये मरीज़ो से निशुल्क परामर्श  करके उनकी समस्या का समाधान किया, इस निशुल्क कैंप का उद्घाटन आशीर्वाद हॉस्पिटल से आए डॉ आलोक  अग्रवाल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया DocsNear.me ऐप के माध्यम से आप दूसरे शहरों के वरिष्ठ डॉक्टरों से वीडियो कंसल्टेशन के माध्यम से बात कर सकते है,  जिससे आपके समय और पैसों दोनों की बचत होंगी, 
कोरोना काल मे जहाँ आपको  डॉ. से डायरेक्ट मिलने मे समस्या होती है वहां इस ऐप का इस्तेमाल करके आप लाभ ले सकते है इस कार्यक्रम को सफल बनाने मैं अश्वनी श्रीवास्तव अभय श्रीवास्तव हर्षवर्धन गगन विवेक श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव के साथ-साथ आशीष श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा

No comments