Breaking News

इटियाथोक ब्लाक सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा व स्वावलंबन पर आयोजित कार्यक्रम हुआ संपन्न

HTN Live 
                 



         

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

मिशन शक्ति अभियान के तहत आज इंटियाथोक ब्लॉक सभागार में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलम्बन से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडीवो पंचायत के के तिवारी ने महिला सशक्तीकरण पर वृहद रूप से प्रकाश डाला। श्री तिवारी ने कहा कि शिक्षा से समस्त समस्याओं का सही निस्तारण किया जा सकता है। उन्होंने हमारे भारत वर्ष की समृद्ध संस्कृति से पूरी दुनिया ने बहुत सारी चींजें सीखीं हैं, परन्तु आज हमारा समाज, हमारी गौरवशाली व समृद्ध संस्कृति से भटक रहा है, जिसका परिणाम महिला व बाल अपराधों के रूप में हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि भारत देश नारी का सम्मान व पूजा करने वाला देश है। परन्तु अज्ञानता और आधुनिकता की चकाचौंध में हमारे समाज में महिला एवं बाल अपराध बढ़ें हैं, जिन्हें रोकने के लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान का आगाज किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें समाज के हर तबके के लोगों को जागरूक करना होगा और समाज के प्रति उन्हें उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा व स्वावलमबन से सम्बन्धित सभी कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा।
महिला प्रधानों ने महिला सुरक्षा से सम्बन्धित अपने बेबाक विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का सफल व शानदार संचालन प्रभारी बीडीओ विकास मिश्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी खंड विकास अधिकारी विकास मिश्रा एडीओ पंचायत के.के. तिवारी सहित विकास खंड इंटियाथोक के कई महिला प्रधान, महिला रोजगार सेवक व महिला सफाईकर्मचारी मौजूद रही।

No comments