Breaking News

करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी.कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में 'मिशन शक्ति' अभियान

HTN Live 

              



महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में 'मिशन शक्ति'  का जो अभियान दिनांक 17/10/2020 से प्रारंभ हुआ है ,उसी संदर्भ में दिनांक 18 /10/2020 को *करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी.कॉलेज, लखनऊ* में  इसी के अंतर्गत गठित समिति ने इस अवसर पर " *महिला शक्ति :महिला और बालिका सुरक्षा* "विषय  पर  google meet द्वारा  अपराह्न  12:00 एक webinar  का आयोजन किया , जिसमे कार्यक्रम का संचालन *सहायक आचार्य और कार्यक्रम अधिकारी ,डॉ आयशा वारसी* ने किया और मिशन शक्ति के बारे में छात्राओं और अभिभावकों को अत्यंत ही विस्तारपूर्वक अवगत कराया । इसके पश्चात शबनम बानों द्वारा self defence हेतु strategies बताई गई , जोकि निस्संदेह सबके लिए बहुत लाभकारी रही होंगी, ऐसी आशा है । इसके साथ ही *सहायक आचार्य , डॉ रीतू तिवारी* द्वारा एक लिंक के माध्यम से बच्चो को आत्म सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीडियो भी दिखाया गया । कॉलेज की *प्राचार्या, डॉ सीमा आकिल*  द्वारा महिला सुरक्षा के सम्बंध में अपने अमूल्य  विचारों द्वारा सबको संबोधित किया गया । इसी संदर्भ में कॉलेज की ही *सहायक आचार्य और कार्यक्रम अधिकारी डॉ शाहीन फातिमा खान* द्वारा समस्त शिक्षिकाओं और छात्राओं के साथ साथ अभिभावकों को शपथ ग्रहण कराया गया ।  अत्यंत हर्ष का विषय है कि कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या सहित सभी शिक्षिकाओं ,छात्राओं और अभिभावकों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया ,जो स्वयं अपने आप मे इस इस कार्यक्रम की सफलता को बयां करता है ।  इस कार्यक्रम के अंत मे *सहायक आचार्य और कार्यक्रम अधिकारी डॉ सायमा रफ़त* द्वारा सबको धन्यवाद ज्ञापन  दिया गया।

No comments