Breaking News

रामपुर मथुरा से सियारपुर मार्ग पर सियार पुर में तालाब के किनारे लम्बी दूरी तक कटा मार्ग,वाहनों के पलटने का गम्भीर खतरा उतपन्न

HTN Live 

              


     सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर

रामपुर मथुरा । सीतापुर   विकास क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मथुरा से सियार पुर  जाने वाले मार्ग पर सियार पुर में  झब्बू की दूकान के सामने मार्ग के लम्बी दूरी  तक कट जाने से आवागमन में बाधा के साथ गम्भीर खतरा उतपन्न है।उल्लेखनीय है कि यह मार्ग निकटवर्ती ग्रामों के अलावा सीमांत ग्राम पंचायत क्लुअपुर से बाराबंकी के प्रसिद्ध सिद्ध स्थान नारायण दास बाबा हेतमपुर को जोड़ता है ।हेतमपुर बाबा के दर्शनार्थ मोटर साइकिल ,टैक्टर ट्राली ,साइकिलों से अथवा पैदल श्रद्धालु बड़ी संख्या में माह के पहले रविवार को जाते हैं।दीपाली पर यहां  विशाल मेला लगता है,उस समय ट्रैक्टर,चौपहिया वाहनों,मोटर साइकिलों ,साइकिलों से लोग भारी तादाद में लोग इस मार्ग से जाते हैं।।इस मार्ग के  कट जाने से वाहनों के  गहरे तालाब में गिरने या पलट जाने का खतरा बना हुआ है।।  सियार पुर तथा  पड़ोसी गावों के लोगों ने इस कटान को शीघ्र दुरुस्त किये जाने की प्रशासन से मांग की है। रामपुर मथुरा  में रामपुर मथुरा से तिवारी पुर मार्ग पर सियार पुर में तालाब के किनारे  कटी सड़क।

No comments