Breaking News

बच्चें सीख रहे हैं ऑनलाइन शतरंज - प्रथम एजुकेशन

HTN Live 

           


       सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित हाइब्रिड लर्निंग कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के  चार विकासखंड के 200 गाँवो में बच्चो की डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रथम संस्था द्वारा पिछले पांच महीनों से अलग  अलग गतिविधियो द्वारा बच्चो के सीखने सिखाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं ,इसी क्रम में जनपद के 10 गाँवो में बच्चो व युवाओ को ऑनलाइन शतरंज सिखाने की प्रक्रिया पर कार्य चल रहा हैं जिसमे 10 बच्चे अभी पायलट प्रोग्राम के तौर पर जुड़े 
 सिधौली। सीतापुर विकास खंड से सिंहपुर ,धर्मपुर व झखरवा हैं ,बिसवां से पिपरकला आमगौरैया व सकरन से मजलिशपुर व लश्करपुर तथा खैराबाद विकासखंड से लालपुर व मिश्रा पुर हैं । उक्त पायलट कार्यक्रम दिल्ली की संस्था संवेदना ऑनलाइन शतरंज पाठशाला के माध्यम से किया जा रहा हैं जिसमे अलग अलग कोर्स मेंटर द्वारा शनिवार व रविवार को कोर्स सिखाया जाता हैं ,इस पायलट कार्यक्रम में कमलेश त्रिपाठी व अमित त्यागी की भूमिका महत्वपूर्ण हैं ।कार्यक्रम समन्वयक भाष्कर तिवारी ने बताया कि बच्चो को प्रतिदिन फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत गणित व विज्ञान विषय के लेवल अनुसार व्हाट्सएप लिंक व डिजिटल कंटेंट शेयर किए जा रहे हैं ,साथ ही साथ बच्चो की खेल में रुचि बनी रहे व अन्य क्षेत्र में बच्चे आगे बढ़े इसके लिए यह प्रयास किया जा रहा हैं ,संवेदना ऑनलाइन शतरंज पाठशाला का यह अभी पायलट कार्यक्रम हैं ,सफल होने पर अन्य बच्चो ,अभिभावकों व यूथ को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जायेगा ।

No comments