Breaking News

अटरिया दुर्गा पूजा महोत्सव छठे दिन मंत्रोच्चारण के साथ कात्यायनी माँ की पूजा संपन्न

HTN Live 

           
  
             सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर

अटरिया सीतापुर। कस्बे की पुरानी बाजार में हो रही द्वितीय दुर्गा पूजा महोत्सव के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा विधि विधान से की गई। पुजारी सुशील मिश्रा ने बताया कि षष्ठम दिवस पर मा कात्यायनी जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता अपने भक्तों के लिए उदार भाव रखती हैं और उनकी हर हाल में मनोकामनाएं पूरी करती हैं। कहते हैं कि मां कात्यायनी प्रसन्न होकर सुयोग्य वर का आशीर्वाद देती हैं और विवाह में आने वाली रुकावटें दूर करती हैं। कार्यक्रम व्यवस्थापक के अनुसार साधना चैनल वक्ता पंडित सुरेश चंद्र अवस्थी जी का आगमन शुक्रवार को हो रहा है। सदगुरु आशीर्वचन एवं सत्संग प्रवचन 23 अक्टूबर को रात्रि में 7 बजे से  11 बजे तक, 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक व रात्रि में पुनः 7 बजे से 11 बजे का सत्संग होगा। नवरात्र पूजन के छठे दिन आयोजक अभिषेक शुक्ला, वायुनायक कश्यप सहयोगी विकास मिश्रा, राहुल पटेल, हर्षित बाजपेयी, सुधांशू बाजपेयी,अंकित गिरी, सचिन यादव, रवि शुक्ल, मयंक शुक्ला, प्रांजुल मिश्रा, उत्तम कश्यप, भूपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

No comments