Breaking News

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बंदियों की वैन लौटाया,नहीं हुई पेशी

HTN Live 

            


अधिवक्ता को केराकत पुलिस द्वारा निरुद्ध करने से नाराज वकीलों ने पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे सीओ व थानाध्यक्ष,अधिवक्ताओं को समझाने में रहे नाकाम

           पवन पांडेय आपराध ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश

जौनपुर-अभी महाराजगंज में  अधिवक्ता राहुल द्विवेदी को लॉकअप में बंद कर अभद्रता करने का मामला चल ही रहा था तब तक दीवानी के अधिवक्ता अभिनव सिंह एवं उनके बीमार पिता को केराकत पुलिस ने थाने पर निरुद्ध कर लिया।पिता को तो देर रात छोड़ दिया लेकिन अधिवक्ता को दूसरे दिन बुधवार को छोड़ा।पुलिस की इस दमनात्मक कार्यवाही व उत्पीड़न को लेकर अधिवक्ता समुदाय आक्रोशित हो उठा तथा सुबह से ही अधिवक्ता गेट पर खड़े होकर नारेबाजी प्रदर्शन करने लगे।जेल से आई बंदियों की वैन को भी अधिवक्ताओं ने वापस कर दिया।करीब 2:00 बजे बार अध्यक्ष अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर गेट से वापस ले गए।

वकीलों का कहना है कि अपने व्यक्तिगत मामले में अधिवक्ता थाने पर शिकायत दर्ज कराने जाता है तो पुलिस उन्हें निरुद्ध कर उनके साथ दुर्व्यवहार करती है कभी लॉकअप में बंद करती है कभी पूरे रात थाने पर निरुद्ध रखती है।मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी।सीओ व थानाध्यक्ष अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किए लेकिन वकीलों का कहा कि 1 दिन पहले वकीलों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर राहुल द्विवेदी के प्रकरण में महाराजगंज थानाध्यक्ष व महिला पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया तो पुलिस अधीक्षक चुनाव का हवाला देते हुए कहे कि 12 नवंबर के पहले कुछ नहीं हो सकता और पहले मामले की उच्च अधिकारी से जांच कराई जाएगी जबकि लॉकअप में बंद अधिवक्ता की फोटो सबूत है।पुलिस अधीक्षक द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से अधिवक्ताओं ने निंदा की।कहा पुलिस को परिसर में नहीं घुसने दिया जाएगा।विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता अजीत सिंह,विनोद श्रीवास्तव,मनीष सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव, बृजेश निषाद,सूर्य प्रकाश सिंह,मनोज यादव,प्रकाश, प्रमोद गौड़,शहंशाह हुसैन, रवि प्रकाश पाल,प्रशांत उपाध्याय,प्रमोद यादव समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

No comments