विद्युत संविदा कर्मियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी को सौंपा
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारियों के मध्यांचल अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव व अवधेश सिंह के नेतृत्व में रविवार को मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया से दर्जनों संविदा कर्मचारियों ने दैनिक दूरी का पालन करते हुए मुलाकात किया। संविदा कर्मियों ने अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर विधायक श्री द्विवेदी को ज्ञापन और अपना मांग पत्र सौंपा। श्री द्विवेदी नें सभी पदाधिकारियों व संविदा कर्मियों से अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर काफी देर तक समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा किया व आश्वासन दिया कि जितनी जायज मांगे हैं। सभी को सरकार के सामने रखा जाएगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, मंडल महामंत्री आशु सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अमित वर्मा, विशाल श्रीवास्तव, मंडल संगठन मंत्री मोहित श्रीवास्तव, हरिओम पांडे मंडल उपसचिव विनोद कुमार सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, सुशील कुमार मिश्रा, ईश्वर दत्त मिश्रा, अमित श्रीवास्तव सहित दर्जनों की संख्या में सदस्यगण मौजूद रहे।

No comments