प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या, हुआ खुलासा
HTN Live
ब्यूरो रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
गोंडा के थाना तरबगंज मे दिनांक 30.09.2020 को श्रीमती आशा पाण्डेय पत्नी स्व0 मनोज पाण्डेय निवासिनी हवेली मौजा रामपुर टेगरहा थाना तरबगंज गोण्डा द्वारा जमीनी रंजिश के चलते अपने पति की हत्या के संबंध में 01. अनिल कुमार, 02. सुनील कुमार पुत्रगण बाबूराम पाण्डेय नि0गण रामपुर हवेली थाना तरबगंज जनपद गोण्डा, 03. पूरन तिवारी पुत्र अज्ञात नि0 लौव्वावीरपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के विरुद्ध उक्त अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा जनपद की स्वाट / सर्विलांस व डॉग स्क्वॉड टीम को घटना के सफल खुलासा हेतु मौके पर भेजकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करायी गयी थी । विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, गवाह बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक मनोज कुमार पाण्डेय की पत्नी आशा पाण्डेय जो एक आशा कार्यकत्री है तथा सीएचसी वजीरगंज पर कार्यरत है उसका उसी सीएचसी के एंम्बुलेंस चालक संतोष कुमार यादव पुत्र स्व0 रामफेर यादव नि0 लौव्वावीरपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के साथ पूर्व से संपर्क था । आशा पाण्डेय संतोष यादव के साथ भागने का दबाव बना रही थी संतोष यादव द्वारा मना करने पर पिछली जन्माष्टमी के दिन बगल में स्थित नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था । तथा अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए संतोष यादव से कई बार जिद भी की थी । जिस पर संतोष कुमार यादव ने अपने ही गांव के शातिर अपराधी ओम बाबू पुत्र जगमोहन सिंह नि0 लउवा बीरपुर ( बहवा ) थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा से संपर्क किया जो रु0 15000/- में मनोज पाण्डेय की हत्या करने के लिए तैयार हो गया । घटना के पूर्व दिनांक 23.09.2020 को संतोष यादव ने रु0 10000 /- ओमबाबू को एडवांस में दिए थे । मौका पाकर दिनांक 29.09.2020 की रात्रि में साजिश के तहत मनोज पाण्डेय की हत्या कर दी गयी थी । प्रकाश में आये उक्त आरोपी अभियुक्तगणों को आज दिनांक 05.10.2020 को मुखबिर की सूचना पर 01 अदद अवैध असलहा व 03 अदद जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोबाइल के साथ रांगीबारा फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा साजिशन के तहत मृतक मनोज कुमार पाण्डेय की हत्या करने की बात स्वीकार की है । घटना में नामजद अभियुक्तों की संलिप्तता नहीं पायी गयी । गिरफ्तार अभियुक्तो को वास्ते रिमाण्ड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है


No comments