जिलाधिकारी द्वारा बिजली कर्मियों के हड़ताल के सम्बंध में सूचना जारी
HTN Live
पवन पांडेय ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
जनपद में विद्युत विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों के कार्य बहिष्कार के दृष्टिगत लगातार व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभी बिजली घरों पर मजिस्ट्रेट और तकनीकी अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम लगातार 24 घंटे कार्य कर रहा है। जनपद में 220केवी का एक पावर हाउस है, वह चालू हालत में है। 132kv के 8पावर हाउस सभी चालू हालत में हैं।
33/11 के 90_विद्युत घर है उनमें 35को छोड़कर सभी चालू है जो 35बंद हो गये है उनको भी चालू करने की प्रयास किया जा रहा है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से अनुरोध है की इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया था लेकिन अस्पतालों की लाइट भी नहीं आ रही। यह किसी दशा में उचित नहीं है।
जनता को कष्ट न हो इसका मानवीय दृष्टिकोण से भी विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को ध्यान रखना चाहिए।
जनता से भी अपील है कि वह संयम रखें हम लोग पूरा प्रयास कर रहे हैं कि विद्युत व्यवस्था सुचार चले।

No comments