स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भभूती सिंह स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता
HTN Live
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भभूती सिंह स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता का आज दिनाँक 18 अक्टूबर 2020 को प्रथम आयोजन सेवानिवृत्त कर्नल आदित्य प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में सेना के प्रति रुझान और जागरूकता पैदा करना था।प्रतियोगिता में 250 पूर्वपंजीकृत प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन अंडर 19 और 19 वर्ष से ऊपर वर्गों के साथ-2 बच्चों के लिए एयर पिस्टल शूटिंग आदि समूहों में किया गया।
इस समारोह में सण्डीला नगर और क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने आकर प्रतिभागियों का प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता सुश्री स्वाति सिंह थी। उनके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल लखनऊ के रजिस्ट्रार कर्नल उदय प्रताप सिंह जी भी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वालों को पदक देकर सम्मानित किया गया।


No comments