तीन घरो मे बंधक वना कर लाखो का माल लेकर सशष्त्र बदमाश फरार।
HTN Live
मुसीब वेग /देवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकरन नाथ के थाना हैदराबाद पुलिस चौकी अजान अंतर्गत मोहम्मदाबाद गांव में 3 घरों में सशस्त्र बदमाशों ने शनिवार रात परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए और जेवरात लूट ले गए। परिवार के लोगों के अनुसार वदमाशों ने तमंचा लगाकर परिवार क सभी लोगो को ऐक कमर मे बंद कर दिया और बंधक बनाकर कर लूटपाट करते रहे। विरोध करने पर तमंचे की बट भी मार दी। परिवार के लोगों ने बाद में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ,एसओ के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने मौका मुआयना करके परिवार से पूछताछ की। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। वही हैदराबाद पुलिस सिर्फ दो लोगों के यहां चोरी की घटना बता रही है। मोहम्मदाबाद गांव के बाहर पूरब आरम्भ में ही राजाराम, बाबूराम और सुरेंद्र कुमार के मकान एक लाइन में बने हैं। तीनों के यहां एक साथ बदमाशों ने धावा बोल दिया। सुरेंद्र कुमार ने बताया हमारा परिवार संयुक्त परिवार है जिसमे तीन परिवार सहित एक साथ रहते हैं।
घटना के बारे मे जानकारी देते हुये सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीती देर रात सभी लोग सो रहे थे बिजली भी थी तभी दीवाल फांद कर घर मे घुस आये 8 से 10 बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पूरेपरिवार को महिलाओ सहित एक कमरे में बंद कर दिया। कमरा खुलवा कर बक्सा और अलमारी से ₹10000 नगद पत्नी यशोधरा के झुमका बाली, फूल भतीजे विनय की पत्नी गुड़िया के झाले माला अंगूठी नथुनी पेंडल लूट लिए। विनय के विरोध करने पर तमंचे की बट पैर में मार दी जिससे वह शांत हो गया। पास के मकान बाबूराम के यहां भी संयुक्त परिवार है जिसमें ₹15000 नगद माला पायल लूट लिए। की पुत्री आशा देवी के झाले,नगदी,माला,टप्स अंगूठी बहू रजनी देवी के बड़ी पायल अंगूठी समेत लाखों रुपए का सामान लूट ले गए। सबसे पहले बने मकान गरीब राजाराम के यहां भी बदमाशों ने घुसकर अच्छी कोठरी के दरवाजे निकाल कर बक्से से 1500 नकद झूलनी और पायल ले गए। पत्नी मंजू देवी ने बताया हमें हमारी साड़ी से ही बांधकर तमंचा दिखाकर शांत करा दिया। हमारे मकान के दरवाजे में ईटें भरी हुई हैं जिनको निकालकर अंदर घुस आए। वहीं पुलिस गरीब राजाराम के यहां घटना को संदिग्ध मान रही है। जबकि सुरेंद्र और बाबू राम के यहां चोरी की घटना बता रही है। रात को ही घटना की सूचना पाकर पुलिस चक्कर लगाती रही सुबह सीओ मोहम्मदी अजय प्रताप मल्ल हैदराबाद थाना प्रभारी सुनीत कुमार अजान चौकी प्रभारी शशि शेखर यादव फोर्स के साथ पहुंचे। घटना का मौका मुआयना किया। परिवार से पूछताछ की। दोपहर में थाना प्रभारी पुनः सुनीत कुमार क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पहुंच कर पूछताछ की। तीनों घरों के परिवार ने संयुक्त रूप से तहरीर दी है। वहीं पुलिस इस घटना को दो घरों में चोरी ही बता रही है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पत्रकारों को अंदर जाने से मना कर दिया गया ।
मोहम्मदाबाद में तीन घरों में हुई डकैती से लोग सदमे में हैं।
ग्रामीणो के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व 31 जुलाई 2017 को यहां से 100 मीटर की दूरी पर ही सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर एक घर में लाखों की लूट की थी। परिवार के हरि ओम योगेंद्र मुनेंद्र रामपाल अवधेश कुमार विनोद शुक्ला छोटेलाल ने बताया कि इस तरह से वारदातें कई मोहम्दाबाद में हो चुकी हैं।
पिछले महीने की 3 सितंबर को ही दो घरों में नकब लगाकर चोरी हो गई थी। इस घटना से मोहम्दाबाद में पीड़ित परिवार की महिलाएं बच्चे सहमें नजर आए।
वहीं थानाध्यक्छ हैदराबाद सुनीत कुमार का कहना है कि ग्राम मोहम्मदाबाद में वीती शनिवार रात को दो घरों में चोरी की वारदात अज्ञात चोरो द्वारा की गयी है ।जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंचा था।
परन्तु तीसरे घर की घटना संदिग्ध मालुम पड रही है वह परिवार अत्यंत गरीब है यहां कुछ नहीं गया होगा ।
उन्होने कहा है घटना को अंजाम देने बालों को अतिशीघ्र पकड कर खुलासा किया जायेगा

No comments