बहुचर्चित पूर्व विधायक निर्वेंद्र मिश्रा की मौत के मामले में हुयीं गिरफ्तारियों के बिरोध में बैश्य समाज ने दिया ज्ञापन
HTN Live
रिपोर्ट देवेंद्र कुमार संवाददाता लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी : बहुचर्चित पूर्व विधायक निर्वेंद्र मिश्रा की मौत के मामले में हुयीं गिरफ्तारियों के विरोध में कल वैश्य समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम को दिया ज्ञापन
बताते चलें कि गत माह पलिया तहसील के त्रिकोलिया मे एक जमीनी विवाद के चलते हुये बादविवाद के दौरान वयोवृद्ध पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मुन्ना की अचानक जमीन पर गिरने के बाद मौत हो गयी थी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पूर्व विधायक की मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया था
ऐसे मे वैश्य समाज का कहना है कि जव पूर्व विधायक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे हृदय गति रुकना बताया गया है तब उनकी मौत के संबंध मे जेल भेजे गये लोगो को रिहा किया जाये
गौर तलब है कि इसमामले को राजनैतिक रूप देकर सपा व कांग्रेस इस को विधायक की हत्या का रूप दे कर इसे ब्रामह्ण राजनीति मे सेंध लगाने का प्रयास कर रहीं है वही मृतक के पुत्र संजीव कुमार ने इसको लेकर अपने आवास पर एक आंदोलन सा चलाया हुआ है

No comments