काले व् पीले बर्रों के काटने से रियाज़ की हुई मौत, पत्नी सहित बच्चे हुए अनाथ
HTN Live
रामपुर मथुरा। सीतापुर थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सधुवापुर का निवासी रियाज़अपने साथी 11 लोगों के साथ बीते दिन 15 अक्टूबर को बाँसुरा पावर हाउस के निकट यूकेलिप्टिस की लकड़ी काटने गया था।उसके साथ अशफाक पुत्र मुश्ताक निवासी करीम पुरवा ने बताया कि सब लोग छाया में बैठे आराम कर रहे थे।इसी बीच ठेकेदार नँगू,महाराज,राजेश ,लाले,बहोरन पुर के तैय्यब पुत्र मजीद ने रियाज़ को पकड़ कर पेड़ से बाँध दिया। उस पेड़ पर काली ,पीली बर्रो का छत्ता लगा था।इन लोगों ने पेड़ पर लकड़ी का बड़ा छिलका मारा जिससे क्रोधित बर्रों ने रियाज़ को बुरी तरह से काटना शुरू कर दिया।अशफाक ने कहा कि उसे बचाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।किसी तरह गम्भीर हालत में यह लोग रियाज़ को बचाकर महमूदाबाद ले गए जहाँ जवाब होने पर लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही रियाज़ की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पी एम के लिए भेज दिया है।रियाज़ के माता पिता पहले ही मर चुके थे।रियाज़ अपने पीछे पत्नी नूरजहां, छोटे बच्चे कुद्दूस 05 वर्ष,रहमान 02 वर्ष छोड़ गए हैं। पी एम रिपोर्ट व् प्रार्थना के आधार पर जो कार्यवाही होगी ,आगे स्पष्ट होगा । रियाज़ की मौत पर दुःखी परिजन।

No comments