कच्ची शराब बिक्री में संलिप्त चार अभियुक्तों को 50 लीटर शराब के साथ किया गया गिरफ्तार
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने जनपद गोंडा के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्षों को अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारन व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे उक्त निर्देश के अनुपालन में इटियाथोक कोतवाली पुलिस द्वारा बीते शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर कच्ची शराब बेचने में संलिप्त 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि कच्ची शराब माफियाओं के धरपकड़ अभियान पर निकले उपनिरीक्षक नरसिंह, मु0 आरक्षी शंभू तिवारी, मु0 आरक्षी राधेश्याम तिवारी, का0 कुशहर यादव, का0 रमाकांत यादव, का0 संजीव वर्मा, का0 आदित्य यादव, का0 पटेल राय, का0 अजीत कुमार की टीम को जरिए दूरभाष मुखबिर खास द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शराब कारोबारियों द्वारा अवैध कच्ची शराब बेचने की सूचना मिली मुखबिर की सूचना व निशानदेही पर दबिश देकर अभियुक्तगण रतीराम पुत्र मंगतू निवासी परास खाल मौजा पुरेमुसद्दी, जबरे उर्फ लक्ष्मण पुत्र राम तीरथ निवासी रामनगर मौजा तेलयानी पाठक, दिलीप कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी गनवरिया व मनीराम सोनकर पुत्र पंचम निवासी खटीकन पुरवा मौजा शाहपुर थाना इटियाथोक जनपद गोंडा को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

No comments