Breaking News

Gonda news : 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

HTN Live 

 
            रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने बीते बुधवार को क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध  शराब के बिक्री में संलिप्त दो नफर अभियुक्तों को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया । आपको बता दें कि अवैध शराब निष्कर्षण भंडारण व बिक्री में संलिप्त शराब माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह द्वारा बीते बुधवार को उ0नि0 ओमप्रकाश,उ0नि कुबेर तिवारी,का0 संजीत कुमार,का0 रणजीत यादव,का0 पवन कुमार यादव की  टीम  गठित कर उन क्षेत्रों में भ्रमण करने को कहा गया जिन्हें शराब माफिया अपने अवैध कारोबार के लिए मुफीद मानते हैं इस दौरान रोहणी बालापुरवा मौजा बसंतपुर राजा में ओमप्रकाश पुत्र तुलसीराम को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा गया वही गोपालपुर चांद भानपुर गांव निवासी प्रमोद उर्फ ननके को भी अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते समय 20 लीटर शराब के साथ पकड़ कर स्थानीय कोतवाली के सुपुर्दगी में किया गया उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

No comments