CPI-M : 21 सितंबर को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा उत्तर प्रदेश के हर जिले में जुलूस और प्रदर्शन
HTN Live
जनता_एकके_मुद्दों_पर_आंदोलन
21 सितंबर को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा उत्तर प्रदेश के हर जिले में जुलूस और प्रदर्शन
प्रमुख_मांगे-
1. कोरोना महामारी काल के बिजली बकाए माफ करो।
2. उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी बिजली क्यों? बिजली दरों को सस्ता करो, गरीबों को निशुल्क बिजली दो।
3. किसानों एवं बुनकरों को फिक्स रेट पर बिजली दो, किसानों के नलकूपों एवं आम उपभोक्ताओं के मनमाना विद्युत लोड बढ़ाना बंद करो।
4. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का फैसला रद्द करो। बिजली संशोधन अध्यादेश 2020 वापस लो।
5. मनरेगा में काम चाहने वाले सभी को कम से कम 200 दिन का काम और ₹600 प्रतिदिन मजदूरी दो, बकाया मजदूरी अदा करो ।
6. शहरी बेरोजगारों को काम देने के लिए शहरों में भी रोजगार गारंटी योजना लागू करो ।
7. आवारा पशुओं की व्यवस्था करो इनके द्वारा बर्बाद की गई फसलों का मुआवजा दो।
8. कोरोनावायरस से बचाव पर पूरा ध्यान केंद्रित करो। अस्पतालों की संख्या एवं सुविधाएं बढ़ायी जाएं, दूसरी गंभीर बीमारियों के समुचित इलाज की व्यवस्था करो। जनता में जागरूकता के लिए राजनीतिक दलों की समितियां बनाओ।
9. ₹ 7500 तत्काल गैर आयकर दाताओं को प्रतिमाह दो, सभी जरूरतमंदों को प्रति व्यक्ति 10 किलो निशुल्क अनाज दो ।
10. बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा दो बाढ़ से बर्बाद फसलों का ₹30000 प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दो।
11. सरकारी विभागों में खाली पदों पर नियुक्तियां करो ।अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जातियों के कोटे की रिक्तियों को तत्काल भरो

No comments