Breaking News

माकपा ने हाथरस में युवती के साथ दरिंदगी की कड़ी निन्दा की

HTN Live 






भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी उत्तर प्रदेश राज्य सचिव मंडल की बैठक दिनांक 29 सितंबर 2020 को  लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में हाथरस में एक दलित युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के साथ ही भयानक दरिंदगी की कठोर शब्दों में घोर निन्दा की गई। सामूहिक बलात्कार की यातना की शिकार इस दलित लड़की का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। 
राज्य सचिव मंडल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा की योगी  सरकार के राज में महिलाओं और दलितों की हिंसा  पराकाष्ठा पर पहुंच चुकी है। योगी सरकार के शासन में दलित महिला विरोधी सवर्ण मानसिकता के हौसले इतने बुलंद हैं की बलात्कारियों  के पक्ष में आंदोलन करने की हिम्मत कर रहे हैं।
माकपा सचिव मंडल ने तय किया है कि वामपंथी दलों के साथ  गांधी जयंती 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में बढ़ती महिला एवं दलित हिंसा व महिलाओं के साथ गैंगरेप के विरोध में पूरे प्रदेश में विरोध कार्रवाइयो के माध्यम से बलात्कारी हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

No comments