लखीमपुर खीरी : ज़मीन विवाद मे कल हृदय गति रुकने के चलते पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मुन्ना की आकस्मिक मौत के बाद आज अंतिम संस्कार संपन्न
HTN Live
देवेन्द्र कुमार संवाददाता
जनपद लखीमपुर खीरी की पलिया विधान सभा से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मुन्ना का कल एक जमीनी विवाद के चलते हृदयगति रुक जाने से देहान्त होने के बाद पोस्टमार्टम उपरांत आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैत्रिक निवास त्रिकोलिया मे संपन्न किया गया ।
इस अबसर पर गांव मे बडी संख्या मे पुलिस बल तैनात रहा
मुन्ना विधायक की अंतिम यात्रा में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल व उपाध्क्छ सहजेंद्र दिक्छित अपनी टीम के साथ शामिल रहे भारी पुलिस प्रशासन की मौजूदगी मे जनता जनार्दन के चलते लगभग 3:00 बजे उनकी शव यात्रा उनके आवास से निकली और गार्ड आफ आनर के बाद प्रशासनिक अधिकारियो व जनता की भारी उपस्थिति के बीच अंतिम संस्कार संपन्न हुआ
कांग्रेस कमेटी ने मुन्ना विधायक की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने के साथ पीडित परिवार को पचास लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने की मांग की है
वही समाज वादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्छ अनुराग पटेल व सपा सांसद रवि वर्मा पूर्व विधायक विनय तिवारी, सुनील लाला, उत्कर्ष वर्मा सहित सभी पूर्व विधायक व अन्य समाजवादी नेता भी अंतिम संसकार मे शामिल रहे
समाज वादी पार्टी के अनुराग पटेल ने इस घटना की निंदा करते हुये बताया है कि सरकार पूर्व जनप्रतिनिधि विधायक निरवेंद्र कुमार मुन्ना की मौत की उच्चस्तरीय जांच करा कर द्वोषी पाये जाने वालो के विरुद्ध कडी कार्यवाही करे व मृतक विधायक के परिवार को एक करोड रुपये का मुआवजा दे


No comments