Gonda news : हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जनपद की टॉप टेन सूची में शामिल प्रदीप कसौधन को डीएम नितिन कुमार बंसल ने किया सम्मानित
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
गोण्डा के जिला अधिकारी डॉ नितिन बंसल ने इटियाथोक के रामदेव प्रसाद शुक्ल स्मारक बालिका इंटर कालेज के छात्र दीपक कसौधन को माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० की इस वर्ष 2020 हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जनपद गोण्डा में 5वां स्थान प्राप्त करने पर कलेक्ट्रेट सभागार गोण्डा में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र दीपक कसौंधन को मिठाई खिलाई और उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी । कालेज प्रबंधक सुरेश कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी व पत्रकारों तथा शिक्षकों के समक्ष छात्र दीपक कसौंधन को अपने विद्यालय में इंटरमीडिएट तक की नि:शुल्क शिक्षा दिये जाने का ऐलान भी किया ।


No comments