Breaking News

Lakhimpur Kheri : युवक ने नीम के पेड़ से लटक कर की आत्महत्या

HTN Live  


 देवेंद्र कुमार संवाददाता

थाना हैदराबाद क्षेत्र की पुलिस चौकी अजान अंतर्गत  गांव रम्मापुर में एक दलित किसान के बेटे ने नीम के पेड़ पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 परिजन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव राम्मापुर निवासी सुरजीत 13 वर्षीय पुत्र महेश कुमार भार्गव अचानक बीती रविवार सुबह 10 बजे से गायब था परिवार वालों ने मृतक सुरजीत की परिजनों ने काफी खोजबीन की आज सुबह ग्रामीण जब महेश के नदी के पास खेत की तरफ पहुंचे तो पेड़ पर लटके व्यक्ति नजदीक जाकर देखा तो सुरजीत के रूप में पहचान हुई कुछ ही देर में या खबर पूरे गांव में फैल गई परिजनों के साथ गांव के लोगों की भीड़ जुट गई परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई देखने वालों की भीड़ लग गई इधर किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची  है दराबाद सुनीत कुमार अजान चौकी प्रभारी शशि शेखर यादव समस्त स्टाप ने पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा गया 
 प्रत्यक्छ दर्शियो के अनुसार  मृतक की चप्पलें भी पेड के ऊपर डाली पर रखी मिली थी और देखने से लग रहा था   जैसे मृतक की जबान पर रस्सी के सहारे उतर कर चीटियो ने कुतरा हो शव काफी झाडियो के बीच पेड पर लटका मिला था।
 परिजनों मौखिक रूप से  हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगा रहे है पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया जा रहा है कि हत्या का जिक्र नहीं है।
 फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है पुलिस ने शव को शील कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के पिता महेश कुमार ने हैदराबाद में तहरीर दी है जिसमें हत्या करने का कोई जिक्र नहीं है ।
इस संबंध में चौकी प्रभारी शशि शेखर यादव ने बताया की सुरजीत ने आत्महत्या की है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी

No comments