Crime news : बाइक सबार बदमासो ने महिला के कुन्डल नोचकर फरार,क्षेत्र मे दहशत का माहौल
HTN Live
रिपोर्ट देवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी
थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव निजामपुर में गोला सिकंदराबाद हाईवे पर बनी पुलिया से पहले बदमाशों ने बाइक सवार महिला से चलती मोटर साइकिल पर महिला के कुंडल लूट कर फरार हो निकले वही निकल रहे राहगीरों ने फौरन ही हल्ला मचाया लेकिन थोड़ी दूर पर हड़बड़ाहट में बदमाशों ने मोटरसाइकिल छोड़कर गन्ने के खेत छोड़कर फरार होने के लिए पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नीमगांव क्षेत्र के अंतर्गत सुनोरी गांव निवासी संदीप जो कि अपनी पत्नी पिंकी देवी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपने रिश्तेदारी खुटार को जा रहे थे जैसे ही वह गांव निजामपुर के समीप पहुंचे वैसे ही पीछे से सुपर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पीछे से मोटरसाइकिल लगा दी और मोटरसाइकिल को बराबर लाकर महिला के चलती मोटरसाइकिल से ही कुंडल लूट कर फरार हो गए वही निकल है राहगीरों ने शोर शराबा कर बदमाशों को पीछे से पकड़ने की कोशिश की लेकिन इतने में ही बदमाशों ने तीव्र गति से मोटरसाइकिल को भगाते हुए विष्णु बेहड मार्ग पर गन्ने के खेत के पास मोटरसाइकिल को छोड़कर फरार हो निकले मोटरसाइकिल पर कोई भी नंबर नहीं लिखा था जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान घरथानिया ने प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद सुनीत कुमार को दी
जिन्होने तत्काल थाने के सिपाहियों को मौके पर भेजा
सिपाहियो ने मौका मुआयना कर गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है वही प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है अति शीघ्र ही घटने का खुलासा किया जाएगा।वही इस घटना को लेकर क्षेत्र मे दहशत का माहौल व्याप्त है।

No comments