Breaking News

मलिहाबाद लखनऊ : देर से परीक्षा केंद्र पर पहुँचे आधा दर्जन परीक्षार्थी नीट परीक्षा से वंचित

HTN Live 

 


मलिहाबाद,लखनऊ रविवार को दोपहर 2 बजे शुरू हुई नीट परीक्षा देने पहुँचे परीक्षार्थियों में कुछ लोग तय समय के बाद पहुँचे जिनको प्रवेश न मिल सका।
एमपीवी पब्लिक स्कूल कसमण्डी कला में रविवार दोपहर 2 बजे से परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुरूप परीक्षार्थियों को एंट्री मिली देर से परीक्षा केंद्र पर पहुँचने वाले छात्र नीट परीक्षा से वंचित रह गए।परीक्षा से वंचित रह गए छात्रों ने सेंटर पर विरोध किया ड्यूटी पर तैनात ऑब्जर्वर ने छात्रों से बात कर समझाया तब जाकर परीक्षार्थी वापस हुए।कालेज के प्रधानाचार्य सतेन्द्र शुक्ल ने बताया की कुछ परीक्षार्थी लगभग आधा घंटा विलंब से सेंटर पर पहुँचे थे जिनकी एंट्री नही ली गई।उपजिलाधिकारी मलिहाबाद अजय कुमार राय ने बताया की परीक्षा केंद्र पर शांति पूर्वक परीक्षा सम्पन हुई।परीक्षा केंद्र पर उपस्थित पुलिस बल एसई कुलदीप यादव एसई शिवशंकर सिपाही राघवेंद्र गौतम, प्रमोद,शिवशंकर की सक्रियता के कारण सकुशल परीक्षा सम्पन्न हुई।

No comments