Bharatiya Janata Party : भाजयुमों के कार्यकर्ता कल 14 सितम्बर को करेगे ब्लड एवं प्लाजा डोनेट
HTN Live
सेवा सप्ताह अभियान का शुभारंभ कल से
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन कर रही है जिसमें सभी मोर्चे को अलग-अलग सेवा समर्पण कर सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन करना है भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के निर्देश के क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिले में रक्तदान व प्लाज्मा डोनेट करेंगे रक्तदान एवं प्लाज्मा कार्यक्रम की अवध क्षेत्र के सभी जिलों की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी को सौपी गई 14सितम्बर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह का अभियान चलेगा सोमवार को जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और रक्तदान एवं प्लाज्मा डोनेट करेंगे जिसको लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक की बैठक में सभी लोगों को व प्रत्येक मंडल से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को रक्तदान व प्लाज्मा डोनेट करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने का लक्ष्य रखा है जिला मीडिया प्रभारी रवि चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान एवं प्लाज्मा दान शिविर जिला अस्पताल परिसर गोंडा में आयोजित किया जाएगा जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण त्रिपाठी सुबह 10 बजे करेंगे मण्डल स्तर तक सभी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह शिविर में रक्तदान कर सेवा सप्ताह मनाएगे-

No comments