Breaking News

बकरीद पर सामूहिक पशु कुर्बानी पर रहेगा प्रतिबंध : डीएम


               HTNLivenews ✍️.Com

               ( उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर )

             ( संवाददाता : हिंदू अमन मिश्रा )


🔴 शाहजहांपुर :


🔴 बकरीद पर सामूहिक पशु कुर्बानी पर रहेगा प्रतिबंध : डीएम

🔴 सीमित संख्या में ही कुर्बानी देने और कोविड-19 के नियमों का पालन करने के दिये निर्देश !

🔴 जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में शांति एवं कानून व्यवस्था की बैठक दौरान कहा कि कोरोना महामारी से जनमानस त्रस्त है। इस स्थिति में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक पशु कुर्बानी पर प्रतिबन्ध रहेगा। घरों में भी कुर्बानी देते समय सभा का दिखना उचित नहीं है। केवल सीमित संख्या में ही कुर्बानी दी जाए और कोविड-19 के नियमों का नियमतः पालन किया जाए। 

                 

🔴  इस सम्बंध में अगर सरकार द्वारा कोई निर्णय लिया जाता है । तो इस पर पुनर्विचार किया जाएगा। जिसका इंतजार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व 1 अगस्त को मनाया जाएगा। ईद-उल-अजहा के मौके तीन दिनों तक कुर्बानी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। श्रावण मास तथा कोविड-19 महामारी की संवेदनशीलता के दृष्टिगत तैयारियों तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में समस्त स्तरों पर सतर्कता बरती जाए। श्री सिंह ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए है । कि आगामी पर्व को ध्यान में रखते उन सभी स्थानों कर चिन्हित कर लिया जाए जहां पानी की व्यवस्था ठीक नहीं है और उसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा है पर्व में जल से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या उत्पन नहीं होनी चाहिए अगर ऐसी स्थिति उत्पन होती है तो सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

🔴 जिलाधिकारी ने विधुत विभाग को निर्देश दिये है कि आगामी पर्व से पहले जहां कही पर विधुत व्यवस्था ठीक नहीं है उसे चिन्हित कर ठीक किया जाए। आगामी पर्व के समय अगर विधुत व्यवस्था से सम्बन्धित शिकायत संज्ञान में आई तो सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने समस्त धर्मों के धर्म गुरूओं से अपील की है कि मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा आदि में लगे पब्लिक एड्रस सिस्टम का इस्तेमाल कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जागररूकता तथा सोषल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने में करे। ऐसी ज्यादा से ज्यादा अपीले करें जिससे सभी लोग कोरोना वायरस के प्रति जागरूक हों।

🔴 पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने कहा है कि पुलिस विभाग के अधिकारी आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते शासन द्वारा साप्ताहिक लाॅकडाउन को सख्ती  के साथ पालन कराने व जनता को समय-समय पर इससे बचाव हेतु जागरूक करने के साथ-साथ स्वयं कोरोना संक्रमण से बचे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि/रा गिरिजेश कुमार चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण व मुस्लिम धर्म गुरू मौजूद रहें।

No comments