Breaking News

Lucknow : गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के तत्वावधान में केयर इंडिया द्वारा सूखी खाद्य सामग्री किट का वितरण

                              HTN  Live
गरीब और हाशिए के समुदायों की महिलाओं और लड़कियों के सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली एक गैर-सरकारी संस्था केयर (CARE) इंडिया ने कोका कोला फाउंडेशन की वित्तीय सहायता से आज विनीत खण्ड, गोमतीनगर में  321 गरीब व जरूरतमंद परिवारों को 15 दिनों के लिए खाद्य सामग्री वितरित की गयी। इस किट में 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 2 किलो शक्कर, 1 किलो नमक,1 किलो तेल, साबुन और मसाले हैं।
डॉ. वंदना मिश्रा (स्टेट प्रोग्राम मैनेजर, केयर इंडिया) द्वारा संचालित एक समारोह में  लखनऊ की महापौर मा. श्रीमती संयुक्ता भाटिया, महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, सचिव रूप कुमार शर्मा, इं. अशोक कुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त राजेश सिंह, नन्दिनी मिश्रा, मनोज मिश्रा, अजय तिवारी, तेज मिश्रा व समिति के सदस्यों ने खाद्य सामग्री को विनीत खण्ड में रहने वाले वंचित परिवारों को वितरित किया। महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने केयर इण्डिया की डॉ. वन्दना मिश्रा व गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के डॉ. राघवेंद्र शुक्ल के सहयोग के लिए प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि केयर इंडिया विकलांगों, कुष्ठ रोगियों, निराश्रित वृद्धों तथा गरीब परिवारों की मदद के लिए भी इस तरह से तत्पर रहेगी तथा आगे भी सहयोग प्रदान करती रहेगी।
इस संबंध में केयर इंडिया की स्टेट प्रोग्राम मैनेजर सुश्री वंदना मिश्रा ने बताया कि  केयर इंडिया उत्तर प्रदेश में करीब 20,000 गरीब व जरूरतमंद परिवारों को 15 दिन की जरुरी खाद्य सामग्री मुहैया करवाएगी। उन्होंने महासमिति के डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, महापौर व  जोनल अधि.कारी, नगर निगम को इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


No comments