Breaking News

Lucknow : लोक कथानकों में पिरोये हैं जीवन , संस्कृति एवं पर्यवरण के मूल्य

HTN Live
समाज का सशक्त  और अविछिन्न अंग है मीडिया और यह हमारे  समाज और जीवन के विविध पक्षों को  जोड़ती  रहती है। हमारे इतिहास संस्कृति एवं दर्शन की  विभिन्न  परिपाटियां जो किन्ही कारणों से प्रकाश में नहीं आ पा रही थीं , मीडिया के विभिन्न  वर्तमान रूपों द्वारा आजकल जान सामान्य के लिए सुलभ हो रही हैं।
  भारतीय मीडिया की लोकप्रियता एवं पारदर्शिता ने इसे  भारतीय समाज का एक अत्यंत सशक्त अंग बना दिया है। वर्तमान में संचार क्रांति एवं सोशल मीडिया ने विभिन्न दुर्लभ एवं बिखरी ज्ञान श्रृंखलाओं को संजोया है। राजकीय महिला महाविद्यालय हमीरपुर  के एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार "देखो अपना देश " में प्लेनरी स्पीकर और रिसोर्स पर्सन के तौर पर बोलते हुए ये बातें डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ असिस्टेंट प्रोफेसर   डॉ अलका सिंह ने  कहीं। उन्होंने बताया की यह संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की अनूठी पहल है। उन्होंने भारत के आदर्श ज्ञान विज्ञानं एवं दर्शन , साहित्य कला एवं जीवन मूल्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति के विविध आयाम हमारे लोक कथानकों एवं परम्पराओं में भी परिलक्षित हैं। उन्होंने कृष्ण के जीवन एवं विचारों  को पारिस्थिकी एवं पर्यावरण से जोड़ते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने  जहाँ एक ओर पतंजलि के योगसूत्र पर चर्चा किया वहीँ दूसरी ओर बुंदेली लोककथाओं  एवं आख्यानों में मिलते पर्यावरण एवं संस्कृति के सूत्रों  का भी आकलन किया।

No comments