Breaking News

Lakhimpur Kheri : गोकशी का बांछित अपराधी मुठभेड के बाद पुलिस की गिरफ्त में अबैध असलहा वरामद

HTN Live

      आदेश शर्मा जिला व्यूरो जनपद लखीमपुर खीरी

पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में सम्पूर्ण जनपद में इनामिया/वांछित शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दिनांक 21-05-20 को थाना पसगवां पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 10,000 रु० के इनामिया तथा गैंगेस्टर व गोकशी के मुकदमों का वांछित अभियुक्त चाँद मियां ( उम्र 32 वर्ष) पुत्र बाबू नि० ग्राम सिसौरा नासिर थाना पसगवां जनपद खीरी को खजुहा अड्डा सिसौरा नासिर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर गैंग का गैंगलीडर व गोकशी का अभ्यस्त एवं पेशेवर अपराधी है। जिसके विरुद्ध पूर्व से गैंगेस्टर व गोकशी के मुकदमे पंजीकृत हैं।

No comments