Breaking News

Lakhimpur Kheri Police : रंगे हाथ शिकारी गिरफ्तार शिकार की गयी चीतल का शव धारदार हथियार बांका वरामद

HTN Live

         आदेश शर्मा जिला व्यूरो जनपद लखीमपुर खीरी

कोतवाली तिकोनियां के रन नगर भारत नेपाल सीमापर स्थित एसएसबी कैंप के पीछे मुखविर की सटीक सूचना पर कोतवाली पुलिस इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद ,एसएसबी इंस्पेक्टर संजय व उत्तर निघासन रेंज के वन दरोगा सतीश कुमार द्वारा मुखविर की सटीक सूचना पर मारे गये छापे मे एक शिकार कर मारा गया एक वयस्क चीतल (पाढा) व पास ही पाढे को काटने के लिये रखा गया धारदार हथियार बांका के साथ देख छुपते हुये  पुलिस वन विभाग कर्मी व एसएसबी के जवान जब उनके करीब जाने लगे तभी आहट सुनकर सभी शिकारी भाग निकले तब भी संयुक्त पुलिस वल को दो शिकारियों को दौडा कर पकडने मे कामयाबी मिल गयी पूंछतांछ के दौरान पकडे गये शिकारियो ने अपने नाम गुरमीत सिंह पुत्र छम्मा सिंह दूसरे ने अपना नाम बलविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी इंदर नगर थाना तिकोनियां बताया  भागे हुये अपने छह और साथियो के नाम भी बताये हैं

वरामद किये गये वन्य जीव चीतल के शव का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम  करा कर शव का निस्तारण जमीन मे दवा कर करा दिया गया

पकडे गये   इन शिकारियो को पकडते व थाने तक लाने के बीच कई लोग मिले पर बाद मे दुश्मनी वनने की बात कह कर ग्रामीणो ने गवाही देने से इनकार कर दिया तब स्वयं तिकोनियां कोतवाल हनुमान प्रसाद ने वादी वन कर पकडे गये अभियुक्तो व अभियुक्तो द्वारा पूंछतांछ के दौरान बताये गये उनके मौके से फरार होने वाले साथियो  के नाम क्रमश:  नीटू पुत्र छम्मा सिंह व नेता पुत्र अर्जुन सिंह व जसवंत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह जागीर सिंह पुत्र  अज्ञात सभी निवासी ग्राम इंदर नगर व गुरूदेव व सुब्बा सिंह पुत्रगण युद्ध सिंह निवासी ग्राम दाराबोझी थाना तिकोनियां   के विरूद्ध  मुकदमा अपराध संख्या 96 /020 भारतीय द्ण्ड संघिता 1860 की धारा 429 , वन्य जीव अधिनियम 1972 की धारा 9/51A के अंतर्गत मुकद्दमा कायम कर अभियुक्तो के फरार साथियो की तलाश प्रारम्भ कर दी है
वहीं पकडे गये अभियुक्तो के परिजनो का कहना है कि उनके परिवार के युवक गुड लेकर जारहे थे कि पुलिस और एसएसबी ने उनको दौडा कर पकड लिया उन लोगो ने गुड मुहाना नदी मे फेंक दिया और साथ ले आये
मृत चीतल के शव के बारे मे जानकारी देते हुये गुरमीत के परिवार वालो ने वताया कि मृत चीतल ( पाढा ) का शव नेपाल की तरफ से  मुहाना नदी मे बहता जा रहा था जिसे उन लोगो ने बाहर निकाल लिया हिरन के गले मे पुराने घाव मे  कीडे पडे हुये थे
उन लोगो ने उसे नही मारा है बह तो भयंकर बदबू मार रहा था
परिवार वाले दोनो अभियुक्तो को निर्दोष बताते हुये फर्जी फंसाने की बात कह रहे हैं
तथा मृत चीतल के शव का पुन: पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं

No comments