Breaking News

Lakhimpur khiri : नशेडी ने दिन दहाड़े डन्डे पीट पीट कर पत्नी को किया घायल इलाज के दौरान मौत

HTN Live
   आदेश शर्मा जिला व्यूरो जनपद लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी के  थाना मैलानी पुलिस चौकी कुकरा के अन्तर्गत ग्राम सिकंदर पुर

का मामला है जहाँ रामप्रसाद पुत्र भगवान दीन ने आपनी 55 वर्षीया  पत्नी रामवती को  डन्डे से पीट कर मौके से फरार हो गया फिर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनफान मे एम्बुलेंस के जरिये समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र  गोला ले गये

जहाँ पर डॉक्टरो ने उसकी  गम्भीर हालत को देखकर  जिला मुख्यालय लखीमपुर रिफर कर दिया घर बालो से मिलरही जानकारी के अनुसार   वहाँ पर डाक्टरों ने उसे मृतक  घोषित कर दिया है अब वहीं पर शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की बात घरवालो द्वारा वताई जा रही है

मृतका की वहू ने जानकारी देते हुये बताया कि घटना उस समय हुयी जब उसकी सास भैंस चराने नाले के पास गयी हुई थी वही सास ससुर के बीच किसी बात पर विवाद होने के बाद यह घटना घट गयी

वहीं मृतका के देवर ओमप्रकाश ने बताया कि मृतका पति के साथ खेत पर ही रहती थी और पहले भी इनके बीच विवाद हुआ था

समाचार लिखे जाने तक आरोपी के संबंध मे कोई और जानकारी नही मिलपायी है

No comments