Breaking News

HTN Live


उत्तर प्रदेश  :- (शाहजहांपुर) जलालाबाद

 रिपोर्टर :- अमन मिश्रा

पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों काश्तकारों को रोके जाने से मंडी अभी भी बंद

नाराज जलालाबाद से सपा विधायक 
(शरदवीर सिंह) ने डीएम से की शिकायत




 अल्हागंज में 14 अप्रैल 2020 को कस्बे की गल्ला मंडी में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों काश्तकारों को रोके जाने से नाराज सपा विधायक शरदवीर सिंह ने डीएम को जन समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा | कि क्षेत्र में 4 सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खोले जाते रहे हैं | लेकिन इस बार सभी गेहूं खरीद केंद्र जलालाबाद की मंडी में स्थानांतरित कर दिए गए है | जिससे काश्तकारों को अपना गेहूं बेचने में काफी समय और धन को बर्बाद करना पड़ेगा।

 अल्हागंज की सीमा से दूर होने की वजह से उन्हें काफी मुश्किलें आएंगी। इसके अलावा यहां की मंडी में फर्रुखाबाद और हरदोई सीमा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों से अनाज यहां बिकने आता है |लेकिन सीमा पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा काश्तकारों के ट्रैक्टर ट्रालियों को रोके जाने से स्थिति और खराब हुई है। उन्होंने यह भी बताया की व्यापारियों को मंडी के द्वारा अपना व्यापार करने के लिए पास जारी किए गए हैं | इसके बावजूद पुलिस प्रशासन मंडी नहीं खुलने दे रहा है |अघोषित कर्फ्यू चलाए जाने की वजह से व्यापारियों और काश्तकारों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। यहां तक कि उपभोक्ताओं को भी अपना घरेलू सामान खरीदने में दिक्कतें आ रही हैं |अभी तक यहां की दुकानों को खोलने का कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है| पुलिस प्रशासन सभी को तंग कर रहा है इन परिस्थितियों के चलते आम आदमी का जीवन संकट में है। विधायक ने डीएम से व्यापारियों काश्तकारों के साथ-साथ आम जनता की सुविधा के वास्ते तत्काल उपाय करने के लिए आग्रह किया है।

No comments