Breaking News

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश में संत तथा हिंदू महासभा के नेता नजरबंद

HTN Live



 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी सरकार के सौ दिन का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी तथा सामना की संपादक रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे। वह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरने के बाद करीब 1:15 बजे सड़क मार्ग से रामनगरी अयोध्या पहुंच गए। अब वह बाईपास स्थित पंचशील होटल में रुकेंगे। बताया जा रहा है कि करीब 3.30 बजे मीडिया से मुखातिब होंगे।
     बताया जा रहा है कि अब वह बाईपास स्थित पंचशील होटल में रुकेंगे। दो घंटा आराम करने के बाद रामलला का दर्शन करेंगे। उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्री व 40 विधायक, 20 सांसद भी रामलला का दर्शन करेंगे। करीब 3.30 बजे मीडिया से मुखातिब होंगे। उनका दर्शन का समय सायं 4:30 बजे प्रस्तावित है। उद्धव ठाकरे के शनिवार को आगमन से उनका और उनकी पार्टी का रामनगरी से सरोकार परिभाषित होगा। रामनगरी से शिवसेना का रिश्ता 1992 से ढांचा ध्वंस के साथ सुर्खियों में था।
     इस दौरान उनके साथ पार्टी के करीब 20 सांसद, महाराष्ट्र में शिवसेना कोटे के मंत्री एवं विधायक तथा बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक भी रामलला का दर्शन करेंगे। शिवसैनिकों को लेकर विशेष ट्रेन भी शुक्रवार को देर शाम फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। सीएम उद्धव ठाकरे अयोध्या दौरे में सरयू आरती नहीं करेंगे। उद्धव ठाकरे के अयोध्या पहुंचने से पहले शिवसेना की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
     शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार एवं बीते 15 महीने में तीसरी बार अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहली बार 24 नवंबर 2018 को तथा दूसरी बार 16 जून 2019 को रामनगरी आए थे। 

 ♦️हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष समेत कई नजरबंद

       महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विरोध करने वाले संत महंत व हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश धर मिश्रा को उनके आवास पर ही नजरबंद किया गया है। आवास के बाहर पुलिस तैनात है। वहीं, हिंदू महासभा के ही महंत परशुराम दास भी नजरबंद किए गए हैं। उधर, तपस्वी छावनी के संत परमहंस को उनके आश्रम में नजरबंद किया गया है। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास को भी नजरबंद किया गया है। यह सभी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे के दौरान विरोध कर रहे थे। इन्‍होंने काला झंडा दिखाने का ऐलान भी किया था।

No comments