Breaking News

खंड शिक्षा कार्यालय बीकापुर से गायब हुई ई सर्विस बुक के मामले में डीएम से होगी शिकायत

HTN Live
 विकासखंड बीकापुर में कार्यरत दो शिक्षिकाओं ई सर्विस बुक गुम हो जाने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी  गंभीरता से न लेने से प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री संजय उपाध्याय ने नाराजगी व्यक्त किया है।

    श्री उपाध्याय ने कहा है कि दोनों शिक्षिकाओं द्वारा 1 वर्ष पूर्व   खंड शिक्षा कार्यालय से उनकी सेवा पुस्तिका घूम कर दी गई है।
      जिससे दोनों शिक्षकों का  चयन वेतनमान की पत्रावली निस्तारित नहीं हो पा रही है।  खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर द्वारा दोनों शिक्षिकाओं श्रीमती रिधिमा धर जो कि वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालय पूरा अंग्रेजी माध्यम विकासखंड पूरा में कार्यरत हैं एवं श्रीमती रजनी पांडे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय राजेपुर चकिया विकासखंड बीकापुर में कार्यरत हैं l
     श्री उपाध्याय ने बताया वह दोनों शिक्षिकाओं द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तक अपनी सेवा पुस्तिका गुम हो जाने की सूचना देकर के उचित कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं फिर भी अभी तक उसकी कोई ठोस प्रभावी कार्रवाई न होने से दोनों शिक्षिकाओं का चयन वेतनमान पत्रावली का निस्तारण नहीं हो सका है।
 जिससे उनका आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है श्री उपाध्याय ने कहा अगर जल्द  से जल्द  अधिकारी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो उपरोक्त शिक्षिकाओं को लेकर  जिला अधिकारी के समक्ष मामले को रखने लिए बाध्य होंगे।

No comments